फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू, खेल विकास निधि की भी घोषणा

Mon, 29 Aug 2022 11:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की। उन्होंने आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति देने की शुरुआत करते हुए कई अन्य घोषणाएं भी की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक जिले में आठ-आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। मलखंब खेल को नीति में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खेल विभाग में अनुबंध रखे प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुबंध प्रशिक्षकों के समान मानदेय दिया जाएगा।

National Sports Day Special: वंदना कटारिया के भाई पंकज खोलेंगे बहन के नाम से एकेडमी, मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा। इसके बाद 14 से 23 साल के खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में पहले की तरह चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने का फिर से प्रयास किया जाएगा। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति उनकी प्रतिभा पर निर्भर करेगी। खेल छात्रवृत्ति पेंशन योजना नहीं है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय में लंबित इस प्रकरण पर अधिकारियों को इसके अध्ययन के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना से खेल विभाग आर्थिक रूप से मजबूत होगा। सरकार आने वाले समय में खेल महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, खेल निदेशक गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक डा.धर्मेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें