फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 64 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 703 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 29 Aug 2022 07:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 703 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 804 संक्रमित मरीज थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर नौ जिलों में 45 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 163 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 703 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 804 संक्रमित मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1289 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 64 मामलों में सर्वाधिक 26 मामले देहरादून जिले के हैं। हरिद्वार में चार, नैनीताल में 22, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में दो-दो, व उत्तरकाशी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। 

वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।  साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.40 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.73 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें