फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदना कटारिया के परिवार को भाजपा विधायक से खतरा, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार!

Thu, 03 Aug 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हॉकी महिला टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया के परिवार की जान को बीजेपी व‌िधायक से खतरा है। उनका परिवार आजकल दहशत में आ गया है। इसके चलते पिता नाहर सिंह कटारिया ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।  बृहस्पतिवार को एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी गई है।

सिडकुल से सटे गांव औरंगाबाद निवासी पूर्व कप्तान के पिता नाहर सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे दो पुलिसकर्मी रोहित, अनिल कुमार के साथ शिशुपाल, उसकी पत्नी एवं तीन चार युवक उनके घर में जबरन घुस आए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लगातार डरा धमका रहे दंपत्त‌ि

आरोप है कि पति पत्नी ने धमकी दी कि वे बिंद्रर प्रधान के संरक्षण में है और प्रधान जी क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के करीबी है। आरोप  है कि दंपति ने धमकी दी कि भाजपा का राज है और अब वे उनका जीवन तबाह कर देंगे।

आरोप है कि जातीय टिप्पणी भी की गई। डराया धमकाया कि वे पुलिस भी साथ ही लेकर आए है इसलिए उनकी ताकत का अहसास हो ही गया होगा। पूर्व कप्तान के डरे सहमे पिता ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। जांच के उपरांत ही उचित कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें