सभी जनपदों में टॉर्च रैली निकाली जाएगी
बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय खेलों को उत्सव को रूप देने और आम लोगों को जोड़ने के लिए सभी जनपदों में मशाल यात्रा (टॉर्च रिले) निकाली जाएगी, जिसमें संबंधित क्षेत्रों के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
उत्तराखंड के चार खेल होंगे शामिल, दोगुनी होगी इनाम राशि
खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की 38 प्रतियोगिताओं में चार खेल राज्य के शामिल होंगे, जिनमें योग और मलखम्ब को तय कर लिया गया है। इसके अलावा मुर्गा झपट और अन्य कुछ खेलों में से दो और खेल शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता की इनाम राशि भी दोगुनी होगी। मसलन, मौजूदा समय में राज्य के स्वर्ण पदक विजेता को छह लाख की राशि दी जाती है, यदि वित्त विभाग की मंजूरी मिलती है तो यह 12 लाख हो जाएगी। इसी तरह अन्य पदकों पर भी राशि में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें...Dehradun: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में टॉप फाइव में आने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -रेखा आर्या, खेल मंत्री