शासन और फेडरेशनों में आरोप-प्रत्यारोप
अब शासन अपने पिछले दावों की लाज बचाने में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपों की गेंद एक-दूसरे के पाले में डालने की कोशिश की जा रही है। खेल अधिकारी कह रहे हैं कि सभी खेलों की फेडरेशन अभी तैयार नहीं हैं। वहीं फेडरेशन कह रही हैं कि शासन ने जितने दावे किए, उतनी जमीनी तैयारियां नहीं हुईं। अभी तक पूरे कैंप भी नहीं लगे।
एथलेटिक्स ट्रैक बाधा नहीं
28 जनवरी से खेल कराने के लिए शासन की तैयारियां पूरी हैं। ट्रैक कोई बाधा नहीं है। नीचे नमी होने के कारण उसके एक हिस्से को खोदना पड़ा है, जिसे दिन-रात के काम से 25 दिसंबर तक तैयार करवा देंगे। खेल निदेशालय तैयारियों पर 24 घंटे काम कर रहा है। सुबह 9 और रात 9 बजे भी तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होती है। खेल स्थानों का देर रात निरीक्षण शुरू कर दिया है। - अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल
ये भी पढ़ें...Uttarkashi : चीन सीमा से सटे जादूंग गांव में 10 करोड़ से बनेगा मेला स्थल, पहले चरण में छह होमस्टे तैयार
नई तारीखों को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। खेलों के लिए सभी फेडरेशन तैयार हैं। एथलेटिक्स ट्रैक एसोसिएशन के संज्ञान में लाए बिना खोद दिया गया। उसको खोदे बिना ट्रीटमेंट किया जा सकता था। - महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन