फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा धाम के नाम से जाना जाएगा नकलंक: सीएम धामी ने की घोषणा, कहा- सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार संकल्पबद्ध

Sun, 10 Apr 2022 06:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मई में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। कहा कि सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भूपतवाला में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह धाम सेवा के धाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर कथा का शुभारंभ हो रहा है। यह शुभ संयोग और सौभाग्य की बात है। 

विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। मई में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले हर एक यात्री को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसके लिए उच्च स्तरीय बैठक की जा चुकी है। देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भव:’ के ध्येय वाक्य को अपनाकर सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई हैं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, नकलंक धाम के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बल पर बनी भाजपा सरकार : सीएम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर ही भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए हर कार्यकर्ता का भी पूरा सम्मान किया जाएगा। भूपतवाला में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि के आवास पर पहुंच थे। ओम प्रकाश जमदग्नि की ओर से मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर व बुकें व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आज विश्व में नंबर वन का राजनीतिक दल है। भाजपा में छोटे-छोटे से कार्यकर्ता का भी उतना ही सम्मान है। जितना ऊंचे पद बैठे हुए कार्यकर्ताओं को होता है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड को होगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें...नींबू को लगी महंगाई की नजर: उत्तराखंड में आसमान चढ़ते दाम से ग्राहकों का जी खट्टा, जानकर चौंक जाएंगे इतने रुपये किलो बिक रहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें