फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नैनीताल ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी में हरिद्वार जीता स्वर्ण
I
I

I
I- खेल महाकुंभ के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
I
Iयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। ननूरखेड़ा के मिनी स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने टिहरी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
I
Iअंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को 30-27 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-23 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 25-9 से हराकर स्वर्ण पदक और अल्मोड़ा ने पौड़ी को 25-20 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। युवा कौशल विकास केंद्र आमवाला में आयोजित जूड़ो प्रतियोगिता अंडर-40 वर्ग में दून के सक्षम ने प्रथम, पिथौरागढ़ के सावन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-45 वर्ग में दून के विशाल ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर के सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-50 वर्ग में दून के दिवाकर और नैनीताल के प्रतीक द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-55 वर्ग में दून के आदित्य धीमान प्रथम, हरिद्वार के अनिकेत द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग में वैभव रावत एवं यशपाल की जोड़ी ने प्रियांजल और आदित्य चंपावत की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
Iबास्केटबाल प्रतियोगिता में देहरादून ने हरिद्वार को हराया
I
I
I
Iरायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में बास्केटबाल प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें देहरादून ने हरिद्वार को 31-22 से हराकर स्वर्ण पदक, ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 18-11 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-23 की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चंपावत के आकाशदीप ने प्रथम, नैनीताल के हिमांशु राणा ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। वहीं, दस किमी दौड़ में नैनीताल के करन ने प्रथम, हरिद्वार के शेरअली ने द्वितीय और उत्तरकाशी के हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला क्षेपण प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के विशाल यादव और गोला फेंक में नैनीताल के मनीष चंद्र प्रथम स्थान पर रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें