फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी रिश्ते के चाचा को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




- नवंबर 2022 में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

- फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाते हुए स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पीड़िता के पिता का दोस्त है। कोर्ट ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2022 को हिमाचल के पांवटा साहिब निवासी एक महिला ने प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि उनका 24 नवंबर 2022 को सिनर्जी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। उनके साथ अस्पताल में उनके पति और चार साल की बेटी भी रुकी थी। 25 नवंबर 2022 को उनकी माता उनके पास रुकने के लिए आ गईं। ऐसे में उनके पति बेटी को लेकर अपने दोस्त के घर प्रेमनगर चले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 26 नवंबर 2022 को महिला बेटी और पति के साथ अपने घर पांवटा साहिब चले गए।
विज्ञापन


वहां महिला ने बेटी को नहलाने के लिए जब कपड़े उतारे तो शरीर पर खून लगा था। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि चाचा (पिता के दोस्त) ने उसके साथ गलत काम किया है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त उसके पिता पहले तो फोन पर बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वह सो गए तो बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने मना किया तो उसने धमका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




इसके बाद 27 जनवरी 2023 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। न्यायालय में 21 फरवरी 2023 को आरोप तय किए गए। इसके बाद 20 मार्च 2023 से ट्रायल शुरू हुआ, जिसमें अभियोजन की ओर से कुल पांच गवाह प्रस्तुत किए गए। डीएनए रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। साक्ष्यों और गवाही के आधार पर अब स्पेशल फास्ट ट्रैक जज ने दोषी को सजा सुना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें