फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कालाढूंगी में तेंदुए का आतंक, आंगन में खेल रही पांच साल के मासूम को बनाया निवाला, बगीचे में मिला शव

Thu, 02 Nov 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)

सार

राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इ
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। गुरुवार देर शाम वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव बगीचे से बरामद किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बेटी गौरी शाम करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। इस बात की खबर जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मासूम की खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक बगीचे में पड़ा मिला।

Uttarakhand: अंधेरे में जंगल में गोवंश छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, गोसेवा आयोग ने दिए चालान करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।

दहशत में ग्रामीण

आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। मृतका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी। घटना के बाद रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें