फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : तेजरफ्तारी में चालक का हुआ चालान, फर्राटा भरना रखा जारी, कुछ देर बाद हादसे में मौत 

Mon, 24 May 2021 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार दो लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कालाढूंगी के निकट हुए इस हादसे में देहरादून निवासी आशीष की मौत हो गई - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ देर पहले तेजरफ्तारी में चालक का चालान हुआ इसके बाद भी उसने सबक नहीं सीखा। कार से फर्राटा भरना जारी रखा। नतीजतन बेकाबू होकर कार पलट गई। कालाढूंगी के निकट हुए इस हादसे में देहरादून निवासी आशीष  की मौत हो गई। दून निवासी एक अन्य घायल हो गया।  

विज्ञापन


उत्तराखंड: हंसी-खुशी शादी से लौट रहे थे कार सवार, हुआ हादसा और कई घरों में छाया मातम, तस्वीरें

पुलिस के अनुसार टेढ़ी पुलिया के पास एक कार पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार दो लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार आशीष कुकरेती निवासी टपकेश्वर रोड गढ़ी कैंट देहरादून और सुमित निवासी पिट्ठूवाला देहरादून घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। विवेकानंद अस्पताल में घायल आशीष कुकरेती ने दम तोड़ दिया, जबकि सुमित को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 

रामनगर के यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि हादसे से पहले दोपहर 12 बजे कार हल्दुआ बैरियर पर पहुंची थी और पुलिस ने तेज गति में वाहन चलाने के आरोप में कार चालक का चालान किया था। इसके बाद भी कार चालक तेज गति से दौड़ा रहा था और कालाढूंगी क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल 

हरिद्वार जिले में पथरी कटारपुर के निकट हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक में बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े दस बजे बाइक सवार आजम (19) पुत्र इरशाद अपने दोस्त के मुराद पुत्र भूरा के साथ ज्वालापुर से अपने गांव पदार्था आ रहे थे। कटारपुर के निकट हरिद्वार लक्सर मार्ग पर युवकों की बाइक का साइड स्टैंड सड़क से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

दोनों युवक भी सड़क पर जा गिरे। आजम के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर आजम के पीछे बैठा मुराद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया कि उक्त दोनों युवक ज्वालापुर में राज मिस्त्री के साथ दिहाड़ी मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह उक्त दोनों युवक बाइक से ज्वालापुर में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। काम नहीं मिलने के कारण लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें