सुबह सात बजे वन विभाग की टीम पुलिस के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लोगों को शांत कराया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे रेंज कार्यालय ढेला पहुंचकर विभाग और पशु चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
रेंजर ध्यानी ने बताया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। रेंजर ने मामले में दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। बता दें कि शनिवार को ढेला रेंज में बाघ ने ग्रामीण कला देवी को निवाला बना लिया था।