फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी रोडवेज बस, 16 यात्रियों की सासें अटकीं

Mon, 30 Sep 2024 07:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी(चमोली)

सार

Bus Accident News:  नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो खेती  इंटर कालेज के समीप अचानक फिसलकर उसका पहिया सड़क से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
खाई की तरफ लटकी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर उत्तराखंड परिहवन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। खेती इंटर कालेज के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई की ओर लटक गई। बस को अनियंत्रित होता देख अंदर बैटी 16 सवारियों की सांसें अटक गई।  हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने  से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है। नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो खेती  इंटर कालेज के समीप अचानक फिसलकर उसका पहिया सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने किसी प्रकार बस को नियंत्रित किया। बस को सड़क से बाहर जाते देख बस में बैठी सवारियों का डर के मारे कलेजा मुंह को आ गया।

Badrinath Highway: जेपी चट्टान के पास पलटी पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों की बस, मची चीख पुकार  

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के रुकने पर सभी सवारी किसी तरह नीचे उतरी। बाद में जेसीबी की मशीन की मदद से सड़क पर लाने के बाद बस गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। चौकी पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि सभी सवारियां सकुशल हैं। बस को सड़क पर निकालकर गोपेश्वर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें