फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: प्रोफेसर के घर रोज रात को आती है नागिन

Sun, 17 May 2015 09:32 AM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के ठीक 12 बजे तीर्थनगरी हरिद्वार के प्रोफेसर के घर में नागिन दिखाई देती है।
विज्ञापन


पहली रात को तो इसे महज इत्तेफाक मान लिया गया लेकिन दूसरे दिन फिर रात 12 बजे ही नागिन के दर्शन हुए तो प्रोफेसर साहब डर गए। उन्होंने कॉलेज में आकर पूरा किस्सा सुनाया। कॉलेज में दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

शहर के बीच स्थित एक पीजी कॉलेज के प्रोफेसर को पहली बार सोमवार (11 मई) की रात घर की किचन में नागिन दिखाई दी। रात को 12 बजे तक उन्होंने टीवी देखा और इसके बाद पानी लेने के लिए किचन में गए तो वहां स्लेब पर नागिन बैठी थी।
विज्ञापन


उनके मुंह से चीत्कार निकली और वह डरकर बेडरूम की ओर भाग आए। बाद में उन्होंने सारी लाइटें जलाकर किचन का कोना-कोना छान मारा लेकिन नागिन कहीं नहीं मिली। रातभर डरते-डरते कटी।

दिन निकलते ही फिर से पूरा घर छाना लेकिन नागिन नहीं मिली। दोपहर को एक बार फिर से पूरा घर देखा। तब उन्होंने समझा कि नागिन बाहर चली गई होगी। लेकिन मंगलवार की रात को करीब 12 बजे वह बाथरूम में गए तो वहां पर वही नागिन बैठी थी।
विज्ञापन

डर के मारे बनी घिग्गी

उनकी डर के मारे घिग्गी बंध गई। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बाथरूम से वाइपर और एक डंडा उठाया। नागिन को डंडे और वाइपर की सहायता से लपेटा और बाहर की ओर फेंका। उसे घसीटते हुए बाहर के गेट तक ले गए।

प्रोफेसर ने बताया कि इस दौरान सांप ने जरा भी उन्हें काटने या फिर इधर-उधर भागने की कोशिश नहीं की। ऐसा लगा जैसे सांप यहां आकर फंस गया है और उसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। बाहर निकलते ही सांप खाली प्लॉट की ओर चला गया।

प्रोफेसर ने यह किस्सा आकर साथी शिक्षकों को सुनाया। कई शिक्षकों ने घर में फिनाइल आदि छिड़कने की सलाह दी तो कुछ ने इसे मजाक में लिया। कई शिक्षक तो यह कहकर चटखारे लेते रहे कि वह इच्छाधारी नागिन है। बुधवार को पूरे कालेज में यह चर्चा का विषय बना रहा।

वहीं प्रोफेसर का कहना है कि सांप घर के आसपास खड़े घास-फूंस से आ गया होगा। लेकिन लगातार दो दिन सांप एक ही समय दिखने से उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने सांप को घर से निकाल दिया लेकिन आने वाले दिनों में पता चलेगा कि उनकी कोशिश कितनी सफल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें