फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2020: नाग पंचमी शनिवार को, इस पूजा से दूर करें सर्प दोष

Fri, 24 Jul 2020 02:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन महीने में 25 जुलाई को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा होगी। मान्यता है कि इस पूजा से जातकों को काल सर्प योग व अन्य दोष से मुक्ति मिलती है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि श्रावण मास शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन को नाग को समर्पित किया गया है।

देवलोक नाग ब्रह्मलोक, पितृ लोक से पाताल को प्रस्थान करते हैं। इस विशेष दिन जिस जातक की जन्म कुंडली व वर्ष कुंडली में काल सर्प योग व अन्य दोष होते हैं तो उन्हें नाग की पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें दोष से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन


ऐसे करें पूजा

इस दिन पंचामृत से स्नान करें और व्रत रखें। शिवालय में शिवलिंग पर पंचामृत, हरा वस्त्र, नीले फूल चढ़ाएं। नाग को दूध पिलाएं व गंध, अक्षत, पुष्प, मोदक, मालपुआ का भोग लगाएं। पके चावल से नाग के आकार की आकृति तैयार करें व उसकी पूजा करें। ब्राह्मणों को भोज कराएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें