तीज पर हाथों में मेहंदी लगाती महिलाएं
- फोटो : RISHIKESH
इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने ऑनलाइन तीज का त्यौहार मनाया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना भी की।
क्लब की अध्यक्ष सलोनी गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष क्लब की ओर से धूमधाम से तीज का त्योहार मनाया जाता है। मगर इस वर्ष कोविड19 की महामारी को देखते हुए तीज का त्यौहार ऑनलाइन मनाया गया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सचिव पूजा गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, रीतू अग्रवाल, रेखा गर्ग, बीना शर्मा, सुलोचना, मंजू मित्तल आदि उपस्थित थीं। वहीं स्नेहा ग्रुप ने क्रेजी रोड स्थित कार्यालय में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर रेखा सेमवाल, सुनिला उनियाल, स्नेहा उनियाल, गुंजन उनियाल, लता उनियाल आदि उपस्थित थीं।