फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हौसला: 61 साल की उम्र में भी मैराथन जीत रहे विजेंद्र, युवाओं को भी कर रहे प्रेरित

Tue, 04 Feb 2020 10:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देशभर में जीत चुके कई खिताब, युवाओं को करते हैं फिट रहने के लिए प्रेरित  
विज्ञापन
विजेंद्र सिंह पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

61 साल के विजेंद्र सिंह पंवार दौड़ के महारथी हैं। वह देशभर में होने वाली बड़ी दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। वह उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हॉफ मैराथन (21 किमी) और मैराथन (42 किलोमीटर) में कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। मैराथन में विजेंद्र युवाओं को भी पछाड़ देते हैं। वह सुबह-शाम नियमित दौड़ लगाते हैं, जिससे वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। 

विज्ञापन


कारगी रोड स्थित आदर्श विहार निवासी विजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अभी तक वह 10 से ज्यादा मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। दो फरवरी को इंदौर में हुई मैराथन में उन्होंने प्रथम आने का खिताब अपने नाम किया है।

इसके अलावा वह उत्तराखंड, मुंबई, दिल्ली व कई अन्य राज्यों में भी विजेता बन चुके हैं। वह कहते हैं कि मुझे दौड़ने में बहुत आनंद आता है। वह हिमाचल प्रदेश में एक कंपनी में अकाउंटेट थे। कई साल पहले नौकरी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भी छाता लेकर लगाते हैं दौड़ 

विजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पथरीबाग चौक के समीप लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में रोजाना सुबह-शाम दौड़ लगाते हैं। मैदान की दूरी करीब 300 मीटर है। वह एक समय में 25 से 30 चक्कर लगाते हैं। जब कभी बारिश भी होती है तो वह छाता लेकर दौड़ लगाते हैं। वह अपना अभ्यास नहीं छोड़ते।

युवाओं को फिट रहने के लिए करते हैं प्रेरित 
विजेंद्र ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस रही है। यही वजह है कि युवा दौड़ व अन्य खेलों में कम रुचि ले रहे हैं। वह युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हैं और उन्हें दौड़ लगाने को प्रेरित करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें