फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के हुए पारस्परिक तबादले, अपर शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

Wed, 23 Nov 2022 10:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला पाने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। तबादला एक्ट में व्यवस्था है कि पारस्परिक तबादले वर्ष में कभी भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के पारस्परिक तबादले किये गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए 10 जुुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग अब तबादले कर रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली आदि जिलों के शिक्षकों के दुर्गम क्षेत्र से दुर्गम एवं सुगम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला पाने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा।

ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस्परिक तबादला पाने वाले शिक्षक का पूर्व में कही अन्य तबादला हुआ है तो उनका पारस्परिक तबादला मान्य नहीं होगा। अपर निदेशक के मुताबिक तबादला एक्ट में व्यवस्था है कि पारस्परिक तबादले वर्ष में कभी भी किए जा सकते हैं। इसके लिए तबादलों को लेकर गठित समिति एवं उच्च स्तर से अनुमोदन की जरूरत नहीं होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें