फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: हाथीपांव मार्ग पर अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिरे बिहार से घूमने आए दो युवक, SDRF ने निकाला

Sun, 30 Apr 2023 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

दोनों युवक गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे।
विज्ञापन
युवकों को खाई से निकालती एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी हाथीपांव मार्ग पर रविवार तड़के दो युवक अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों को रस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अंधेरा होने से बाहर निकालने में आई परेशानी

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहस्रधारा टीम के मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम बिना देर किए वहां पहुंची। दोनों युवक युवक उत्कर्ष कुमार(21) निवासी बिहार और अमरजीत सिंह चौहान(22) पुत्र राम दयाल चौहान, निवासी बिहार करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरे हुए थे। टीम ने घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सी की सहायता से घायल युवकों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


Badrinath Dham: दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पुश्ते पर अटकी, डरावना मंजर देख मची चीख-पुकार

विज्ञापन

गाजियाबाद से घूमने आए थे मसूरी

युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें