फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: कपिल हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या, प्यार में धोखा मिलने पर लिया इंतकाम

Tue, 12 Sep 2023 04:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie Kapil murder case News: नौ सितंबर को प्रेमिका और उसका भाई कपिल को हरिद्वार से लेकर मसूरी आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो भाई ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी।
विज्ञापन
कपिल हत्याकांड में अरोपी प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्यार में धोखा मिलने पर कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कपिल की प्रेमिका और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में कपिल का शव मिला था। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ वहां आकर ठहरा था।

कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी गह घरवालों की मर्जी से करेगा।
 

प्यार...धोखा और खूनी अंजाम: पत्नी को हुआ शक तो गाड़ी पर लगाया जीपीएस, फिर फौजी ने प्रेमिका को लगा दिया ठिकाने

विज्ञापन

गहरी नींद में सोया तो रेत दिया गला

इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को मारने की योजना बना ली। नौ सितंबर को दोनों भाई बहन कपिल को हरिद्वार से उसकी गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दोनों कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद वे दिल्ली चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें