फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: कैमल बैक रोड पर सीवर लाइन की खोदाई करते समय मलबे के नीचे दबे दो मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 16 Mar 2024 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie News: सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों पर गिर गया।
विज्ञापन
मसूरी में कैमल बैक रोड पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हा गया। घायल मजदूर को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया है। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


चिंताजनक: नैनीझील की दीवारें कुरेद रहे चूहे...बना लिए बिल, बन सकता है बड़ा खतरा; सिंचाई विभाग खोज रहा समाधान
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से तब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें