फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद, प्रीतम सिंह बोले- हरीश रावत का बयान दिखा दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

Wed, 11 Feb 2026 11:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, तो अब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले को ले आई।
विज्ञापन
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस भवन में मीडिया से वार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस पर लगाया यह झूठा आरोप है। यदि किसी ने हरीश रावत का इस पर बयान दिखा दिया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

विज्ञापन


प्रीतम ने कहा कि जब वर्ष 2002 में कांग्रेस सरकार बनी शैक्षिक संस्थान के लिए भूमि लीज पर दी गई थी। जो सरकार देती आई है, लेकिन कोई अडानी व अंबानी को जमीन देता है तो कोई कुछ नहीं कहता। आरोप लगाया कि सरकार ने डाकपत्थर में कौड़ियो के दाम पर जमीन बेचने का काम किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे, खतरा देख की गई डीप स्क्रीनिंग, 11 ट्रेनें हुईं प्रभावित

जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में भी अरबों की संपंत्ति को कौड़ियो के दाम पर दिया गया। आरोप लगाया कि इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। कहा- भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, जो अब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले को ले आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें