फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम ने शिव मंदिर में कराया भंडारा, भाइचारे की दी सीख

Tue, 02 Jun 2015 04:19 PM IST
लवजीत शर्मा/ अमर उजाला, लंढौरा (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में ग्राम बसेड़ी के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद जावेद हुसैन और उनके साथियों ने गाधारौणा स्थित शिव मंदिर में सोमवार को भंडारे का आयोजन कर सांप्रदायिक सद्भाव का परिचय दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए आवश्यक है कि एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें। उन्होंने सभी लोगों से इस तरह के कार्य में आगे आने का आह्वान किया।

सोमवार को गाधारौणा शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसकी खास बात यह थी कि इसके आयोजकों में प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भाव की रही है पुरानी परंपरा

गाधारोणा गांव स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास वास्तव में कितना पुराना है यह तो किसी को नहीं मालूम, लेकिन ग्रामीणों की मानें तो यहां सैकड़ों साल पुरानी सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा आज भी कायम है।

मंदिर के पुजारी शिव गिरि महाराज ने बताया कि यहां वर्षों से सभी धर्म के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। हिंदू धर्मावलंबी तो हर रोज आकर मन्नतें मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर भंडारा करते हैं। साथ ही समय-समय पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि भी सहयोग करते हैं।

प्रमुख आयोजक ठेकेदार जावेद हुसैन ने बताया कि वे और उनके साथियों नासिर हुसैन, नाजिर हुसैन, शब्बीर, इरशाद, नाजिम, मुर्सलीन, फौजी, अजमेर पाल, जगदीश गिरि, ओमप्रकाश गिरि, शिव गिरि, प्रेम गिरि आदि का उक्त आयोजन में सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें