फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार में होगा मुसलमानों का विकास'

Sun, 25 May 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीर अहमद कादरी ने कार्यकारी प्रदेश संयोजक राव शमशाद और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को पिरान कलियर पहुंचकर साबिर साहब की मजार पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने तथा राज्य में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत की तमन्ना पूरी होने पर उन्होंने चादर पेश की। दोपहर बाद पिरान कलियर पहुंचे भाजपा नेताओं ने देश की खुशहाली और अमन शांति की कामना करते हुए जियारत की।

मुसलमानों की हितैषी है भाजपा
इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कादरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में बनने वाली सरकार देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएगी।

कहा कि जो लोग भाजपा की सरकार के बारे में मुसलमानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें शीघ्र ही पता चल जाएगा कि भाजपा वास्तव में मुसलमानों की हितैषी है।
विज्ञापन


मुसलमानों के हित में होगे काम
राव शमशाद ने कहा कि मोदी सरकार में मुसलमानों के हित में सबसे ज्यादा काम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आज तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं।

कादरी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राव काले खां को काफी समय पहले पद से हटाया जा चुका है, पद के नाम का दुरुपयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें