फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तित्व में आएगी डोईवाला तहसील

Sun, 25 May 2014 09:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को डोईवाला तहसील का शिलान्यास करेंगे। डोईवाला को तहसील बनाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिसकी कल शुरूआत होगी। फिलहाल तहसील का काम ब्लॉक परिसर से चलेगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने तहसील के लिए तहसीलदार व स्टाफ की नियुक्ति की औपचारिकता भी पूरी कर ली है। डोईवाला तहसील ऋषिकेश व देहरादून सदर से काटकर बनाई गई है। इसमें करीब 35 गांव शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
शासन से मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को शाम चार बजे डोईवाला में तहसील का शिलान्यास करेंगे। फिलहाल यह कार्यक्रम ब्लॉक परिसर में होगा। तहसील भवन के बनकर तैयार होने तक ब्लॉक परिसर से ही तहसील संचालित होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इसी समय रानी पोखरी में एक गैस एजेंसी का उदघाटन भी करेंगे। लगभग 35 गांव वाली इस तहसील में शहर के पास नकरौंदा जैसे आधा दर्जन गांवों ने जाने से मना कर दिया। विरोध के चलते सीएम ने इन गांवों को देहरादून सदर तहसील में ही रखने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी देहरादून वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि तहसील में स्टाफ की नियुक्ति की औपचारिकता पूरी हो गई है, तहसीलदार की नियुक्ति भी हो चुकी है। कल जैसे ही मुख्यमंत्री शिलान्यास की औपचारिकता पूरी करेंगे, स्टाफ काम करना शुरू कर देगा।

हरीश का तहसील कार्ड
मुख्यमंत्री हरीश रावत के अचानक डोईवाला में तहसील का शिलान्यास करने के कदम को सियासी चश्मे से भी देखा जा रहा है। क्योंकि भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक के सांसद बनने के बाद डोईवाला विधानसभा सीट रिक्त होने वाली है। उधर, मुख्यमंत्री के लिए 31 जुलाई से पहले विधानसभा का सदस्य बनना संवैधानिक बाध्यता है।

हालांकि मुख्यमंत्री के वैसे तो धारचूला से चुनाव लड़ने की चर्चा है लेकिन डोईवाला सीट उन्हें खाली नहीं करानी पड़ेगी। और, धारचूला से सीट खाली करानी होगी। हो सकता है कि इसीलिए तहसील का कार्ड खेला जा रहा हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें