समर्थ दोस्तों संग पार्टी करने गया था लेकिन उसके घर वालों को क्या पता था कि पार्टी से उसकी लाश वापस आएगी। शनिवार देर रात एक पार्टी में लड़की से छेड़छाड़ के मामले नवीन की हत्या कर दी गई। बताया गया कि मामले में तहरीर दी गई है।
नवीन गोयल पुत्र श्री शिवकुमार गोयल निवासी जीएमएस रोड देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र सार्थक जो एमईएस में ठेकेदारी का कार्य करता था।
नवीन ने बताया कि एक जुलाई 2017 शनिवार की रात वह होटल पैसिफिक ब्लू में अपने दोस्तों की पार्टी में जाने की बात कह कर घर से गया था। रात में पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र सार्थक की होटल में कुछ अज्ञात लोगों के साथ मारपीट हो गई थी, जिसमें सार्थक घायल हो गया।
समर्थ को उपचार के लिए 108 से दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के पिता नवीन गोयल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 305/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली अरविंद कुमार द्वारा की जा रही है। अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।