स्वारघाट (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) के दो एटीएम में डालने के लिए दिए गए करीब 12 लाख 31 हजार रुपये के हेरफेर का मामला सामने आया है। यह रकम स्वारघाट के पीएनबी और यूको बैंक के एटीएम में डाली जानी थी। मगर पैसे डालने का काम करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों ने इन पैसों को एटीएम में नहीं डाला।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों ने इस पैसे का क्या किया। पुलिस ने सिक्योरिटी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कंपनी प्रभारी दीपक शर्मा ने
शिकायत में बताया है कि उनकी कंपनी हिमाचल सहित पंजाब और हरियाणा की एटीएम मशीन में पैसे डालने का काम करती है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दो कर्मचारियों राजन प्रभाकर और पवन कुमार को स्वारघाट की पीएनबी और यूको बैंक की दो एटीएम में 15 लाख 86 हजार 700 रुपये डालने को दिए थे।