मुमताज 19 साल में 14 बार गर्भवती हुईं। मुमताज को कौन नहीं जानता है, लेकिन उनके बारे कुछ ऐसी ही बातें है, जो शायद लोग नहीं जानते हैं। मुमताज की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही कई बातें जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..
मुमताज 19 साल में 14 बार गर्भवती हुईं। इसी के बाद उनकी मौत हुई जिसने शाहजहां को अंदर से तोड़ दिया। वहीं शाहजहां के पुत्र औरंगजेब को अपने पिता से नफरत हो गई।
मध्यकालीन इतिहास में क्रूर और धर्मांध शासक के रूप में पहचाने जाने वाले औरंगजेब को उसके पिता शाहजहां की नफरत ने और क्रूर बना दिया। पिता शाहजहां के इस बुरे बर्ताव की वजह से उसकी क्रूरता तो बढ़ी है, भाइयों के प्रति घृणा भी पैदा हुई।
यह बात औरंगजेब पर आधारित पुस्तक ‘दि ओसन ऑफ कोबरा’ के लेखक मुराद बेग ने बताई। उन्होंने यह भी बताया कि औरंगजेब ने चित्रकूट, गुवाहाटी आदि स्थानों के 30 मंदिरों के रख-रखाव की व्यवस्था के आठ गांव का राजस्व निश्चित कर रखा था।