फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड ने झंगोरे का MSP तय करने को आयोग के समक्ष रखा पक्ष, बैठक में उत्पादन और क्षेत्रफल पर चर्चा

Fri, 05 Jul 2024 11:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष विजय पाल शर्मा ने फसलों की एमएसपी तय करने को बैठक ली। प्रदेश के कृषि अधिकारियों ने झंगोरे की खेती और उत्पादन पर प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड ने मंडुवे की तर्ज पर झंगोरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रबी सीजन में उत्पादित फसलों के एमएसपी को लेकर चर्चा की गई।

बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरी क्षेत्र के राज्य उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कृषि अधिकारियों के साथ रबी फसलों की उत्पादन और क्षेत्रफल के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मासूम की मौत से हर आंख नम: मां की गोद से गिरा दो साल का बच्चा, पानी से भरे गड्ढे में डूबा; महिला बेसुध
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि लागत को कम करने के लिए किसानों को अच्छी किस्म के बीज, उपकरण, सिंचाई सुविधा के साथ फसल विविधिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उत्तराखंड ने आयोग के समक्ष झंगोरे का एमएसपी तय करने का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें