फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की नंबर वन बहू पहुंची देहरादून, स्वागत में बिछ गए पलक-पावड़े

Thu, 20 Oct 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
meghna
अमेरिका में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद मेघना पहली बार अपने शहर देहरादून पहुंची तो यहां जोर-शोर से उनका स्वागत हुआ। बाइक रैली संग एयरपोर्ट से राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन पहुंची मेघना ने दूनवासियों के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। इंगेजिंग यंग इंडिया और सत्य साईं बाबा मंडल की ओर से मेघना का स्वागत किया गया। इस मौके पर मेघना ने कहा कि राज्य की महिलाओं को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ होंगी। कहा कि वह राज्य में निर्धन लोगों की सहायता के लिए कार्य करेंगी। कहा कि महिलाएं काफी कुछ कर सकती हैं। उन्होंने भी शादी के बाद यह खिताब जीता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अपने देश से नहीं मिलता कोई सहयोग

2 of 6
मेघना बल्लभ जोशी
हमारे समाज की महिलाएं शादी के बाद घर में सिमट कर रह जाती हैं जबकि वह काफी कुछ कर सकती हैं। अपनी प्रतिभा को कम न आंके और आगे बढ़े। इंगेजिंग यंग इंडिया की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि हमें अपने राज्य की ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए। मेघना बल्लभ जोशी ने अमेरिका में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 का खिताब जीतकर सिर्फ राज्य ही नहीं पूरे भारत वर्ष का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मेघना के पिता चांद बल्लभ, मां राधा बल्लभ, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन जोशी आदि उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
meghna
इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता जीतने वाली मेघना अपने देश से कोई सहयोग न मिलने को लेकर बेहद आहत नजर आई।मेघना ने बताया कि 62 देशों की सुंदरियों से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी देशों की ओर से उन प्रतिभागियों के रहने-खाने की व्यवस्था की गई थी।
 

4 of 6
meghna
जबकि भारत की ओर से कभी प्रतिभागी को कोई सुविधा नहीं दी गई। बताया कि तीस सालों से यह प्रतियोगिता हो रही है लेकिन कभी किसी प्रतिभागी को कोई सहयोग नहीं मिला। कहा कि इतना ही नहीं वोटिंग राउंड में बाकी देशों ने अच्छी वोटिंग की। उन्हें यहां भी अपने देश से कोई सहयोग नहीं मिला।
 
विज्ञापन

5 of 6
meghna
मेघना ने बताया कि अब वह अन्य विजेताओं के साथ थाईलैंड जाएंगी। थाईलैंड के राजा ने उन्हें आमंत्रित किया था, अब वो नहीं रहे लेकिन पहले से तय कार्यक्रम होगा। वह 5 नवंबर को दस दिनों के लिए थाईलैंड जाकर वहां की संस्कृति को जानेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meghna
मेघना यहां सिर्फ दीपावली तक रुकेंगी। फिर वापस अमेरिका जाएंगी। मेघना ने बताया कि उन्हें अपनी मां के हाथ का राजमा-चावल और बूंदी का रायता बेहद पसंद है तो जितने दिन भी यहां रहेंगी अपना पसंदीदा खाना खाएंगी। बताया कि पति और बच्चे इस बार नहीं आए पाए लेकिन अगली बार उन्हें जरूर लाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें