फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, श्रीनगर और अल्मोड़ा में की पीजीआई खोलने की मांग

Sat, 24 Nov 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
anil baluni - फोटो : file photo
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। बलूनी ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के संपूर्ण समाधान के लिए एक विस्तृत फार्मूला प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन


जसमें हल्द्वानी में ऋषिकेश एम्स का अतिरिक्त परिसर स्थापित करने के साथ अल्मोड़ा और श्रीनगर में पीजीआई बनाने की मांग की है। उत्तराखंड की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर उन्होंने कहा, उम्मीद है कि आगामी दिनों में उनके प्रस्ताव पर प्रदेश वासियों को अच्छी खबर मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से भावात्मक संबंध है। वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक बार उत्तराखंड की यात्रा की है और संपूर्ण समस्याओं से अवगत हैं। बलूनी ने कहा ऋषिकेश एम्स अब प्रभावी रूप से सेवाएं देने लगा है, लेकिन राज्य की जनता को संपूर्ण उपचार देने के लिए एक संस्थान पर्याप्त नहीं है। बलूनी ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि ऋषिकेश एम्स का एक अतिरिक्त परिसर कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में स्थापित किया जाए।

इसके साथ ही श्रीनगर और अल्मोड़ा में एक-एक पीजीआई की स्थापना की जाए। इन चार संस्थानों की स्थापना के बाद उत्तराखंड की जनता को उच्च कोटि का उपचार प्राप्त होगा। जनता को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सांसद बलूनी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री राज्य की जनता को निसंदेह यह सौगात देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें