स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि गुरुकुलम् की स्थापना का उद्देश्य धन कमाना नहीं बल्कि भारत को मैकाले की दोषपूर्ण शिक्षा पद्धति के षड्यंत्र से मुक्त कर वैदिक एवं ऋषि ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना है।
पतंजलि गुरुकुलम् में अध्ययनरत विद्यार्थियों को तपोमय वातावरण में रख अष्टाध्यायी, महाभाष्य, गीता, उपनिषद्, वेद-वेदांग आदि आर्ष ज्ञान परंपरा में पारंगत कर उन्हें मानसिक और बौद्धिक तौर पर मजबूत बनाना है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार (आज) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पतंजलि गुरुकुलम् के भवन का उद्घाटन करेंगे।