फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट बोले, बंगाली समुदाय के लोग रोहिंग्या मुसलमान नहीं, देवी के उपासक

Sun, 11 Aug 2019 11:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट ने बंगाली समुदाय को आरक्षण की पैरवी करने पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि ऊधमसिंह नगर में बसे बंगाली समुदाय के लोग रोहिंग्या मुसलमान नहीं, बल्कि देवी के उपासक हैं। उन्होंने इस मसले पर विरोधियों को बहस की चुनौती दी।

विज्ञापन


भट्ट प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में उठाए गए मसलों का भी हवाला दिया। भट्ट ने कहा कि उन्होंने ऊधमसिंह नगर में बसे बंगाली समुदाय के पौंड, माझी और पौंड्रा जाति के लोगों को आरक्षण देने का मसला उठाया था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विरोधी यह कहकर आलोचना कर रहे हैं कि वे रोहिंग्या मुसलमान हैं। भट्ट ने स्पष्ट किया कि ऊधमसिंह नगर में बंगाली समुदाय के लोगों की आबादी करीब दो लाख है। ये लोग पाकिस्तान बंग्लादेश के बटवारे के समय भारत में शरणार्थी के तौर पर रहे थे।

ये सभी सनातन धर्मी और देवी के उपासक हैं। कहा कि वे जिन लोगों के आरक्षण की वकालत कर रहे हैं, उनकी संख्या भी 10 से 15 हजार के आसपास हैं। उन्हें आरक्षण देने के लिए उत्तराखंड विधानसभा से दो बार संकल्प पारित हो चुका है। उनकी इस मांग से आरक्षित श्रेणी के आरक्षण को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें