फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि पढ़ें बेटियां, हर ब्लॉक में लगेंगे मोटिवेशन कैंप

Sat, 25 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पढ़ें बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीब बालिकाओं के कक्षा नौ में दाखिले के लिए प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगेंगे। रमसा की राज्य परियोजना निदेशक एवं अपर सचिव शिक्षा रंजना ने रमसा की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन कैंपों में स्थानीय शिल्प एवं कौशल, विशिष्ट व्यक्तियों के व्याख्यान एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपर सचिव ने कहा कि प्रदेश के 190 मॉडल स्कूलों में इस साल से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति एवं उनके समस्त रिकार्ड की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।

सॉफ्टवेयर हो रहा तैयार
इसके लिए एनआईसी के सहयोग से सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रत्येक जनपद के नोडल अफसर होंगे।

बैठक में अपर राज्य परियोजना निदेशक शशि चौधरी, अपर निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी, सहायक राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक अमिता जोशी, अवनींद्र बड़थ्वाल, सोहन सिंह माजिला, एसएमएस रावत, एमएम मदान, विनोद खाली, मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें