फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लो वोल्टेज ने किया परेशान, अधिकारी सुनने को नहीं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती बाजार में शनिवार को दिनभर लो वोल्टेज रही। बाजार में कई दुकानों और घरों में लो वोल्टेज से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के लिए अधिकारियों को फोन किया लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है। एक अधिकारी दूसरे अधिकारी से बात करने को कहता रहा। शनिवार को सुबह दस बजे से ही बाजार समेत आसपास के इलाके में बिजली की दिक्कत रही। लो वोल्टेज से क्षेत्र में दिनभर लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने शिकायत करने के लिए अधिकारियों को फोन भी किया लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने जब नहीं सुनी तो उन्होंने यूपीसीएल के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजीव गुप्ता ने बताया कि मोती बाजार और उसके आसपास सुबह दस बजे से ही लो वोल्टेज रही। शाम तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके कारण काफी लोग परेशान रहे। शाम सात बजे तक भी क्षेत्र में यही स्थिति रही। जेई एसएस पंवार ने बताया कि शिकायत मिली थी। समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें