I
Iबेटे की मौत के बाद जब पत्नी ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी तो सामने आया मामला
I
I
I
Iडालनवाला थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी ही सास ने हड़प ली और अपनी बेटियों के नाम कर दी। पीड़िता अपने पति की मौत के बाद जब संपत्ति को नगर निगम के अभिलेख में अपने नाम पर दर्ज कराने पहुंची तब मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी सास समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iपीड़िता सुरभी राही निवासी विद्यापीठ विकासनगर ने डालनवाला थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2004 में उनके पति अखिल राही ने सास सावित्री राही के साथ मिलकर एक संपत्ति खरीदी थी। बताया कि 26 जून 2022 को पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद संपत्ति को नगर निगम के अभिलेख में अपने नाम दर्ज कराने पहुंची तो पता चला यह संपत्ति सास ने अपनी बेटियों के नाम कर दी है। आरोप है कि यह संपत्ति उनके पति के फर्जी हस्ताक्षर कर सास ने अपनी बेटियों के नाम हस्तांतरित की है। पीड़िता के मुताबिक संपत्ति की फर्जी वसीयत तैयार करने की प्रक्रिया मार्च 2022 में पूरी की गई है। संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की सास सावित्री राही निवासी अरविंद मार्ग, ननद रितु गुप्ता निवासी भाऊवाला, रेनू गौतम व बिंदिया सेखरी निवासी डालनवाला, देशराज सैनी निवासी खारी झालू, बिजनौर एवं विनोद कुमार सैनी निवासी ओल्ड डालनवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनोज मैनवाला ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।I