I
IIविभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 145 मकान मालिकों के चालान किए। इनसे 14.5 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, 35 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद से जिलेभर में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 460 लोगों के सत्यापन किए गए। सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान जारी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।I