एसएसपी जोशी ने बताया कि कार्रवाई का पहला सकारात्मक परिणाम 26 नवंबर को सामने आया। पता चला कि सोनू यादव ने दिल्ली में शराब के धंधे से जुड़े सोनू लंगड से मुलाकात की है। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर अपना जाल फैलाया। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपियों के संभावित ठिकानों राजनगर, पालम एक्सटेंशन, द्वारिका, महिपालपुर, पहाड़गंज आदि क्षेत्रों में कई दिन तक सर्च आपरेशन चलाया गया।
बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि शाम के समय करण शिवपुरी और सोनू यादव एक साथी सतीश निवासी हरसेऊ रिवाडी के साथ पहाड़गंज इलाके में आए हैं और लूट की ज्वेलरी को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने वहां से तीनाें आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके पास करीब 450 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है।
कप्तान के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि लूट का बाकी सोना शिवेंद्र उर्फ शिवी निवासी बाजरा पाना कराला थाना कंझावाला नई दिल्ली के पास है, जो फरार है। शिवेंद्र सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस करता है। 2018 में उसके घर से नौ अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए थे। वकील शिवेंद्र के अलावा मनजीत सिंह निवासी धूलसेरस द्वारिका नई दिल्ली और सराफ सूर्यप्रकाश सोनी निवासी दशमेश विहार रायपुर को वांछित दर्शाया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने करीब एक किलो सोना लूटा था।