फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मां को घर से निकाला, गली-गलौज की तो पिता ने सिर पर खूंटा मारा, बेटे की मौत

Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जुलाना के नंदगढ़ गांव में शुक्रवार रात को एक बाप ने अपने ही बेटे के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को नंदगढ़ गांव निवासी राकेश (26) शराब के नशे में घर आया और अपने पिता सतबीर को गालियां देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। राकेश ने अपने पिता पर हमला कर दिया। बचाव में पिता ने पशुओं को बांधने वाला खूंटा (डंडा) उठाकर बेटे के सिर पर मार दिया। 

इस हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर पिता सतबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

राकेश नशा करता था। शुक्रवार रात को नशे में घर आया और अपने पिता को गालियां देने लगा, तभी पिता ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र सिंह थाना प्रभारी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशे में बेच दिया खेती करने के लिए खरीदा गया सामान

राकेश खेतीबाड़ी का काम करता था मगर वह खेती छोड़कर नशे में धुत रहता था। वह नशे की गिरफ्त में इस कदर आ चुका था कि अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि राकेश के पिता सतबीर ने कई बार उसे नशे की लत छुड़वाने के लिए खेतीबाड़ी के कार्य में लगाया था। 

इसके लिए सतबीर ने कई लाख रुपये लगाकर उसे कृषि करने के लिए सामान भी दिलाया लेकिन राकेश ने कृषि का सामान नशे के चक्कर में बेच दिया। उसके बावजूद भी पिता ने बेटे को सही रास्ते पर लाने के लिए फिर से जमीन को समतल करने की मशीन कल्टीवेटर खरीद कर दी, ताकि वह इस मशीन से काम करके रुपये कमा सके। राकेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और नशे की राह से हटने का नाम नहीं ले रहा था। 

नशे में मां को घर से निकाला, पिता से की गाली-गलौज  
रात में राकेश नशे में धुत होकर जब घर पहुंच तो उसने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह पिता से गाली-गलौज करते हुए मार-पिटाई शुरू कर दी। बात मरने-मारने तक पहुंच गई। इस पर सतबीर ने खूंटा उठाकर सतबीर के सिर में दे मारा। इससे वह सुन्न होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में पीजीआई रोहतक ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें