कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को गैर तकनीकी पदों के लिए शहर के 22 केद्रों पर परीक्षा आयोजित करायी गई। नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि परीक्षा में कुल 10512 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।
लेकिन पहली पारी में महज 3785 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि 6227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पारी में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 3932 परीक्षा शामिल हुए जबकि 6580 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
कई केंद्रों पर तमाम परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के बाद पहुंचे ऐसे में कक्ष पिरसूत्रों की मानें तो आयोग की ओर से पूरे जिले में 24 के बजाए 20 सेट वाले पेपर भेजे गए। ऐसे में सभी केंद्रों पर बिना सीरियल के ही प्रश्नपत्र वितरित किया गया।
गनीमत रही कि परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। यदि सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होते तो आयोजकों के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती थी।