बता दें कि शनिवार को कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 21 बीएस1021 खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल थी।
मुरादाबाद के हाथीपुर निवासी अधिवक्ता और मुरादाबाद बार एसोसिशन के पूर्व सचिव मोहम्मद रिहान (35) अपने और बहनोई अरशद के परिवार के साथ दो कारों में ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने उत्तराखंड आए थे। शुक्रवार को यह परिवार कैम्पटी में ठहरा था।
मोहम्मद रिहान की कार मसूरी-कैम्पटी मार्ग पर शनिवार सुबह अनियंत्रित हुई और कई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा था कि मोड़ का अंदाजा न होने से कार खाई में गिर गई।
मृतक:
असद पुत्र रिहान उम्र 10 साल
अनस पुत्र रिहान उम्र 5 साल
आहिशा पत्नी रिहान उम्र 28 साल
रिहान पुत्र मुशर्रफ उम्र 35 साल
अरशद उम्र 35 साल
घायल:
अर्श पुत्र अरशद उम्र 10 साल
आहद पुत्र अरशद उम्र 4 साल
अलीजा पुत्री अरशद उम्र 3 साल
यासमीन पत्नी अरशद उम्र 30 साल