फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून को पहुंचेगा मानसून, चार महीने जमकर बरसेंगे मेघ

Wed, 31 May 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में मानसून की दस्तक देने के बाद उत्तराखंड में 20 जून को मानसून आ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की रफ्तार के हिसाब से केरल से उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में करीब 20 दिन का समय लगता है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में इस साल मानसून अपने समय पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक न केवल मानसून समय पर पहुंचेगा बल्कि देशभर में सामान्य रहेगा। उन्होंने संभावना जताई है कि 20 जून को उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।

चूंकि मानसून के केरल में पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की आवक का औसत समय जून के तीसरे सप्ताह का है। इसलिए इस साल भी इसी समय पर आएगा।
विज्ञापन


जून से लेकर सितंबर तक चार महीने के अंतराल में उत्तराखंड में करीब 1229 मिमी मानसूनी बारिश होती है। जबकि सालभर में सामान्य तौर पर 1580 मिमी बारिश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें