फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

uttarakhand board result: फेल होने पर छात्रा ने खत्म कर ली जिदंगी

Wed, 31 May 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। परिजन गुपचुप तरीके से शव पैतृक गांव ले गए। जहां छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रा मूल रूप से जौनसार बावर के एक गांव की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा देहरादून स्थित एक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। वह वहां अपनी बहन के साथ रहती थी। इन दिनों वह  कालसी स्थित वन विभाग में कार्यरत अपने चचरे भाई के यहां आई हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर को उसने अपना परीक्षाफल देखा।

जिसमें वह अनुत्तीर्ण रही। जिससे छात्रा को गहरा सदमा लगा। इस दौरान छात्रा का भाई ड्यूटी पर गया हुआ था जबकि, भाभी किसी काम से हरिपुर गई हुई थी। जब भाभी घर लौटी तो छात्रा का पंखे से लटका शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी घर की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में पंखे से लटकी छात्रा को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रितुराज ने छात्रा के सुसाइड करने की किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें