फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के झुंड ने महिला को नोंचा, हाथ; पैर और पीठ पर गहरे जख्म

Thu, 07 Sep 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के बावई गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला को बंदरों के बुरी तरह से नोंच दिया। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद शुर्ति देवी पत्नी गोविंद सिंह घर से कुछ दूर खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इस दौरान वहां, 3-4 बंदर आ धमके और महिला पर झपट पड़े।

जब तक महिला समझ पाती, बंदर उसके दोनों हाथ, पैर और पीठ को नाखुन व दांतों से लहुलुहान कर चुके थे। चिल्लाने की आवाज पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिस कारण बंदर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6 बजे महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें