फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी यूटिलिटी, वाहन में सवार थे बच्चे, तभी हुआ चमत्कार

Thu, 07 Sep 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
road accident demo pic
विज्ञापन
राजस्व क्षेत्र भंदरोली अंतर्गत ब्रेक फेल होने से सवारियों से भरी यूटिलिटी सड़क पर पलट गई। जिससे वाहन में सवार दो बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। बच्चों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि यूटिलिटी खाई की ओर नहीं पलटी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी यूटिलिटी त्यूनी तहसील के कुनैन गांव से चकराता जा रही थी। यूटिलिटी में 12 से 15 लोग सवार थे। सुबह करीब आठ बजे सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग पर देवा बैंड के समीप अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते  हुए वाहन को सड़क किनारे मलबे के ढेर पर चढ़ा दिया।

जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। घटना स्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को निजी वाहन से कोटी कनासर स्थित एलोपेथिक अस्पताल ले जाया गया।  
विज्ञापन


जहां गंभीर हालत होने पर दिनेश(13), रितेश(09) दोनों पुत्र सुल्तान सिंह निवासी कुनैन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, राजो देवी(45) पत्नी कलम सिंह, सैना देवी(50) पत्नी धर्म सिंह, रूपो देवी(36) पत्नी विक्रम सिंह, भगत सिंह(50) पुत्र केवल सिंह, चालक राकेश(25) पुत्र नंदलाल सभी निवासी कुनैन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें