फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपता रहा रविवार, आज पड़ सकती है बौछार

Mon, 11 May 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के प्रकोप ने रविवार की मस्ती काफूर कर दी। सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग गर्मी में हलकान रहे। पारे में शनिवार के मुकाबले करीब एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का पारा भी करीब दो डिग्री उछाल पर रहा। हालांकि, शाम को हल्के बादल और हल्की हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दी।
विज्ञापन


37 पार पहुंचा पारा
रविवार सुबह से ही खिली धूप और हवा के कम बहाव की वजह से मौसम में गर्मी बढ़ गई। दिन में अधिकतम तापमान शनिवार के 37.1 के मुकाबले रविवार को 37.9 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा भी शनिवार के 22.6 के मुकाबले रविवार को 24.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पारा बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल आने से गर्मी से कुछ राहत मिली।

सोमवार को हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फ पड़ सकती है। कुछ जगहों पर 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दून में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है जबकि कुछ जगहों पर हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें