फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तय करेंगे पीडीएफ से सरकार का रिश्ता: धनै

Mon, 11 May 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के साथ ही कांग्रेस बहुमत हासिल कर चुकी है। पीडीएफ सरकार के साथ है, लेकिन अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ही तय करेंगे कि पीडीएफ के साथ सरकार के भावी रिश्ते कैसे होंगे। यह कहना है पीडीएफ कोटे से पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बोले मंत्री
रविवार को मसूरी में एक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे धनै ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीडीएफ ने उस दौर में कांग्रेस का साथ दिया, जब विधानसभा में उसे बहुमत की जरूरत थी।

अब सरकार के बाहर से कुछ लोग पीडीएफ को हटाने की मांग कर रहे हैं। धनै ने कहा कि ऐसी मांग करने वाले लोग राजनैतिक तौर पर कमजोर हैं।

कांग्रेस फैसला लेने के लिए स्वतंत्र
उनका कहना है कि कांग्रेस के पास अब पूर्ण बहुमत है। वह कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और कांग्रेस पर ही यह निर्भर करता है कि वह क्या चाहती है।

इस दौरान धनै ने कहा कि फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान सुरक्षित चारधाम यात्रा कराने पर है। बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें