अग्रि अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष कैलाशानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ दिल्ली में छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। महामंडलेश्वर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने से कुंभनगरी हरिद्वार के संत समाज में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
महिला ने रसानंद की पत्नी होने का किया था दावा
2 of 7
kailashanand
कैलाशानंद पर यह आरोप ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने ही लगाया है। उज्जैन के महाकुंभ में बेशकीमती संपत्ति की मलकियत वाले स्वामी रसानंद की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई थी। स्वामी रसानंद अग्रि अखाड़े से ताल्लुक रखते थे। लिहाजा रसानंद की मृत्यु के बाद अग्रि अखाड़े के शीर्ष नेतृत्व ने अपने महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी को ही उनकी गददी सौंपी थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप, कैलाशानंद ने की अश्लील हरकत
3 of 7
kailashanand
कैलाशानंद ने जब गददी संभाली थी तब वहां पहुंची दिल्ली के नार्थ रोहिणी की रहने वाली एक महिला ने रसानंद की पत्नी होने का दावा करते हुए उनकी संपत्ति पर अधिकार जताया था। महिला ने अगले ही दिन स्वामी रसानंद से उत्पन्न एक पुत्र को जन्म देने का दावा किया था। कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था।
छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
4 of 7
kailashanand
अब एक बार फिर से तेजिंद्र कौर सुर्खियों में है। इस बार तेजिंद्र कौर ने दिल्ली के नार्थ रोहिणी थाने में महामंडलेश्वर कैलाशानंद एवं रिठाला आश्रम के संचालक पुनीतानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
5 of 7
kailashanand
- फोटो : AmarUjala
आरोप है कि तीस अगस्त की रात को पुनीतानंद जबरन उसे अपने साथ कार में बैठाकर रिठाला आश्रम ले गया, इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। फिर वहां मिले कैलाशानंद ने भी कार में ही उसके साथ अश्लील हरकत की और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
6 of 7
swami rasanand
महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने की गूंज अब कुंभनगरी में भी हुई है। संत समाज में मुकदमे को लेकर तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।
स्वामी कैलाशानंद के शिष्य इस मामले को पूरी तरह से झूठा और बदनाम करने की नीयत से दर्ज कराया जाना बता रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद से कई बार प्रयास करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। प्रतिक्रिया मिलने पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।