इसका शशांक ने विरोध किया तो जुबिन ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे वह वहां से जान बचाकर बाहर निकल आया। खंडूरी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने होटल मैनेजर व अन्य लोगों से भी बातचीत की है। पता चला है कि बर्थडे पार्टी में जुबिन ने अपने निजी रिश्तेदारों और परिचितों को ही बुलाया था। इसमें शशांक को निमंत्रण नहीं दिया गया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुबिन और शशांक के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
एसओ हेमंत खंडूरी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जुबिन की ओर से भी एक शिकायत पुलिस को मिली है। जुबिन का कहना है कि वह दोपहर किसी काम से आईएसबीटी की ओर जा रहा था। इस बीच बल्लीवाला चौक से कुछ आगे जाने पर शशांक व उसके साथियों ने कार रोक ली और खिड़की का कांच तोड़कर उसके साथ हाथापाई की। खंडूरी ने बताया कि जुबिन की शिकायत पर भी उन्होंने जांच शुरू की तो पाया कि जुबिन की फॉर्चूनर कार का शीशा टूटा हुआ है। पुलिस दोनों शिकायतों की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।