फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचा शहीद मानवेंद्र का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ गांव में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 15 Jun 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Martyr manvendra singh
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल मानवेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा।

विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

करीब साढ़े तीन बजे के आसपास जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। भूतपूर्व सैनिकों ने भी एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धाजंलि दी। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर श्रीनगर ले जाया गया है। जहां से शनिवार की सुबह रूद्रप्रयाग ले जाया जाएगा।

शहीद मानवेंद्र सिंह रावत की सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को पैतृक घाट पर अंत्येष्टि की जाएगी। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवा रात को श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को बांदीपुरा में शहीद को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Martyr manvendra singh
इसके बाद सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सेना के दल द्वारा शहीद का पार्थिव शरीर श्रीनगर एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां से दोपहर बाद करीब 2.30 बजे हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ किया और चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। यहां रायवाला से सेना की टुकड़ी ने अपने साथी को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शाम 5 बजे सेना का वाहन शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हुआ।

इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शहीद का शव बेस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। शनिवार को प्रात: 7 बजे सेना का वाहन शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर कबिल्ठा के लिए रवाना होगा। यहां पैतृक घाट पर दोपहर बाद अंत्येष्टि की जाएगी। मानवेंद्र सिंह रावत 6-गढ़वाल में रायफलमैन के पद पर तैनात थे। इधर, गांव में मातम पसरा हुआ है।

सेना से रिटायर पिता ने भी जैसे-तैसे हिम्मत बांधी।  लेकिन पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों कई बार बेसुध भी हो रही है। वहीं शहीद के शोक पर व्यापार संघ ने बाजार बंद रखा। संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें