इस संबंध में उन्होंने शासन से वार्ता कर नमामि गंगे को विस्तार देने की बात कही। कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद उत्तराखंड पेयजल निगम ने गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, नई टिहरी, श्रीनगर, स्वर्गआश्रम में बनने वाली योजनाओं पर जोर दिया।
इसके साथ ही अब इस प्रोजेक्ट के तहत देहरादून के कुछ हिस्से में भी योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। वहीं कुमांऊ मंडल के रामनगर, काशीपुर, धारचूला व टनकपुर शहर को भी प्रोजेक्ट से जोड़नें की कवायद शुरू हो चुकी है।
वर्तमान स्थिति को देखे तो रामनगर, काशीपुर, धारचूला व टनकपुर शहर व गढ़वाल मंडल के पांच शहरों में करीब 1000 करोड़ रूपये के सीवरेज योजनाएं तैयार की जाएगी। पेयजल निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा दिया।
केंद्र से अनुमति मिलने के बाद गंगा को स्वच्छ करने का शुरू कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री के मुताबिक नई योजनाओं के प्रस्ताव पर जल्द मोहर लग जाएगी। जिसके बाद उत्तराखंड में गंगा को पूरी तरह साफ सुथरा बनाया जा सकता है।
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद नमामि गंगे का विस्तार किया गया है। इसी के तहत अब एक हजार करोड़ रूपये की नई योजनाएं इस प्रोजेक्ट में शामिल की गयी है। अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट 1900 करोड़ में पूरा होगा।
भजन सिंह, प्रबंध निदेशक पेयजल निगम